फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला पहलवान कृतिका ने रोहित को चित कर जीती माली

Tue, 09 Sep 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्कसराय (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की चौकीमन्यार पंचायत के गांव बगलाना स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को छिंज मेले का आयोजन हुआ। इसमें हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से नामी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण रही हमीरपुर की नेशनल खिलाड़ी कृतिका रही। उनका मुकाबला दिल्ली के पहलवान रोहित से हुआ जिसमें उन्होंने शानदार जीत हासिल की। कमेटी ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। कृतिका का प्रदर्शन इस इलाके में नया नहीं है। इससे पहले वह दगरेड़ी, बगलाना और खरयालता गांव में हुए दंगल में कई पुरुष पहलवानों को चित कर चुकी है। फाइनल मुकाबला हरियाणा के पीटी कैथल और चौकीमन्यार के प्रिंकल के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद पीटी कैथल ने जीत दर्ज की। विजेता को 17 हजार रुपये और उपविजेता को 14 हजार रुपये इनाम दिया गया। दंगल कमेटी के प्रधान सीता राम ने बताया कि अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें