फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला कर्मी ने प्रताड़ित और बदनाम करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। क्षेत्र के अंतर्गत एक सरकारी महिला कर्मचारी ने मानसिक उत्पीड़न और बदनामी का आरोप लगाते हुए अंब पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति पिछले करीब दो महीनों से उसे लगातार परेशान कर रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी उसके विभाग के उच्च अधिकारियों को उसके खिलाफ लगातार शिकायती पत्र भेज रहा है। इन पत्रों में उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं, जिससे उसकी सामाजिक और व्यावसायिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जानबूझकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसकी नौकरी में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से इस तरह की घिनौनी हरकतें कर रहा है। महिला ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसकी गरिमा और आत्मसम्मान की रक्षा हो सके। वहीं, पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें