फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिता ने बताया था सड़क दुर्घटना, मां ने यौन उत्पीड़न की आशंका जताई

Tue, 31 Mar 2026 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकतें करने के मामले में पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना 27 मार्च की है। जब घायल बच्ची को पहले धुसाड़ा डिस्पेंसरी लाया गया। वहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया था। शुरुआत में बच्ची के पिता ने इसे सड़क दुर्घटना बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि, 29 मार्च को मामले में नया मोड़ आया जब बच्ची की मां ने बेटी के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका व्यक्त की। मां के संदेह और बयान के आधार पर पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि इस गंभीर विषय को देखते हुए पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इसमें सड़क दुर्घटना के चश्मदीदों के साथ-साथ उपचार करने वाले डॉक्टरों के बयान भी शामिल किए जा रहे हैं। एसपी ने आश्वासन दिया है कि घटनास्थल से कुछ वीडियो साक्ष्य भी जुटाए गए हैं और इस मामले में गहनता से जांच कर उचित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें