फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिता पर बरसाए डंडे, बेटे पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंजावर गांव में एक बेटे पर डंडे से अपने पिता की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं इस व्यक्ति ने पिता को छुड़ाने आई भतीजी और भाभी के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका बेटा अकसर उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। सोमवार को कंबाइन से गेहूं की फसल कटाई चल रही थी। इसी बीच उसका बेटा वहां आ गया। उसने आते ही लाठी ले ली और उसी से पीटना शुरू कर दिया। उसकी चीखें सुनकर पोती छुडाने पहुंची तो उसने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद इसकी बहु वहां आई तो उसने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बेटे की मारपीट से इसे, इसकी पोती व बहु को चोटें आई हैं। इसके बाद इसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें