ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में 14 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। 35 प्रतिभागियों की ओर से लिखित एवं मौखिक परीक्षा दी। यह परीक्षा रमेश राजपूत और गुरमीत कौर के नेतृत्व में ली गई। विशेष रूप से पंजाब नेशनल बैंक के निदेशक पारुल विरदी की ओर से प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि वह आगे चलकर भी अपना व्यवसाय स्थापित करें। कार्यक्रम संचालक और संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि 18 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार महिलाओं एवं पुरुषों को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 अप्रैल 2025 से 31 दिवसीय फैशन डिजाइनिंग एवं महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी आरटीओ ऑफिस रामपुर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है तथा ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए मोबाइल नंबर 9857442442 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद