बंगाणा में बैठक के दौरान बीडीसी समिति के सदस्य व अन्य।संवाद
बीडीसी समिति की विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पंचायत समिति बंगाणा की बैठक रविवार को पंचायत समिति कार्यालय में अध्यक्ष देवराज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2024-25 का बजट पारित किया गया। बैठक में बंगाणा में एक लाइब्रेरी, बंगाणा बाजार में जो सरकारी भूमि है, उसके ऊपर छोटी दुकानें बनाने का प्रस्ताव लाया गया। गोबिंद सागर झील के तट पर एक रैन शैड, गोविंद सागर झील के पतनों की नीलामी भी की जाएगी। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। बैठक में अन्य प्रस्ताव भी पारित किए। बैठक में पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत के क्षेत्रों में ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं का भी एजेंडा पेश किया। पंचायतों में विकास कार्यों को रफ्तार देने और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मुहैया करवाने की बात पर भी बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी मांगों को सभा पटल पर रखा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, पंचायत उपनिरीक्षक विजय कुमार, लेखाकार विजय कुमार, पंचायत समिति उपाध्यक्ष जमीत सिंह, सदस्य राजेंद्र सिंह, राजेंद्र राणा ,सौरभ, अनीता, कमलजीत कौर, ललिता कुमारी, सीमा देवी, त्रिशला देवी, प्रकाश चंद, जोगिंद्र देव आर्य समेत अन्य उपस्थित रहे।
फोटो सहित