फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मंडल अध्यक्ष के बाद कार्यकारिणी के विस्तार पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गगरेट (ऊना)। गगरेट भाजपा को लंबे इंतजार के बाद दो मंडल अध्यक्ष मिल गए हैं। अब गगरेट और दौलतपुर मंडल की नई कार्यकारिणी के विस्तार पर सबकी नजर टिकी है। गगरेट के मंडल अध्यक्ष नितिन और दौलतपुर के अजय ठाकुर बनने के बाद यह बात तो तय हो गई कि गगरेट में भाजपा नेता चैतन्य शर्मा ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा हैं। एक ओर जहां गगरेट भाजपा गुटों में बंटी हुई थी, वहीं अब गगरेट में भाजपा को एकजुट करना भी चुनौती होगी। बहरहाल गगरेट के पुराने कार्यकर्ता जो लंबे समय से दरकिनार किए गए थे, उन सभी कर्मठ व पुराने कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त अध्यक्ष पूरा मान सम्मान देने की बात भी कह चुके हैं। हालांकि, अभी चुनाव में लंबा समय शेष है लेकिन गगरेट में राजनीति अभी से शुरू हो गई है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आगामी चुनाव में कौन से गुट की चलती है। चैतन्य शर्मा ने बताया कि गगरेट में भाजपा को एकजुट करना और पुराने कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देना भाजपा का मुख्य मकसद होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें