फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल के मोहल्ला राजनगर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले रेलवे रोड से एक महिंद्रा पिकअप चोरी हुई। इससे पहले अजौली मोड़ मार्केट से एक बाइक चोरी हो गई। अब शुक्रवार सुबह पांच बजे नंगल के सबसे व्यस्त रहने वाले मोहल्ला राजनगर से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गया। इन तीनों मामलों में चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं। बावजूद इसके इन घटनाओं के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मोहल्ला राजनगर में लोकमित्र केंद्र चलाने वाले प्रदीप ने बताया कि उसने प्रतिदिन की तरह अपना बाइक दुकान और घर के सामने खड़ा किया था। जब सुबह लगभग सवा पांच बजे उठकर देखा तो उसका बाइक गायब था। इधर-उधर देखने पर भी जब बाइक नहीं मिला तो उसने अपने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो उसमें पूरे पांच बजे कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चुरा ले जाता साफ देखा गया। प्रदीप ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत दर्ज करवाई गई। इस बारे में एएसआई सुशील कुमार कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच जायजा लिया गया है। चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें