फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में लगेंगे आंखों के चश्मे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को नहीं करना पड़ेगा निजी अस्पतालों का रुख
विज्ञापन

लंबे अरसे से उठाई जा रही थी मांग
आशुतोष डोगरा
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में अब आंखों की जांच और चश्मे लगाने की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। क्षेत्र के लाेगों को सस्ते दामों पर चश्मे लगाने की सुविधा मिलेगी। उन्हें 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल और निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के हजारों लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
नागरिक अस्पताल अंब में लाेगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आखों से संबंधित जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों की तरफ से अरसे से चिकित्सक की तैनाती की मांग उठाई जा रही थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में आप्थाल्मिक विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। बता दें कि निजी स्तर पर आखों का चश्मा लगाने के लिए 1000 से 1200 रुपये वसूल किए जाते हैं लेकिन नागरिक अस्पताल में इसके लिए केवल 200 से 300 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर उम्र वर्ग को चश्मा लगवाने की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में अब लोगों को निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल अंब पर क्षेत्र की करीब 45 पंचायतों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। इसके अलावा नगर पंचायत अंब का जिम्मा भी नागरिक अस्पताल अंब पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों के ऑपरेशन शुरू करने के किए जा रहे प्रयास
नागरिक अस्पताल अंब में आंखों से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। ऐसे में आंखों के ऑपरेशन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

कोट्स
अंब अस्पताल में आंखों से संबंधित जांच और चश्मे लगाने की सुविधा शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
डॉ. राहुल कतना, चिकित्सा प्रभारी, नागरिक अस्पताल अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें