फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खुले में फेंकी सरकारी सप्लाई की एक्सपायरी दवाइयां गायब

विज्ञापन
सरकारी सप्लाई की दियोली खड्ड में फैंकी गई  दवाईयां अमर उजाला में खबर के बाद से की गायब ।संवाद
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। दियोली खड्ड में खुले में फेंकी सरकारी सप्लाई की एक्सपायरी दवाइयां रातों-रात गायब कर दी गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने ही इसे गायब कर दिया क्योंकि आन जनता का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मसले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। दवाइयों के अचानक गायब हो जाने से जनता सकते में है। जनता के हिस्से की दवाइयां स्वास्थ्य संस्थानों में ही एक्सपायर हो रही हैं, जबकि लोग अपनी सेहत के लिए निजी मेडिकल स्टोर्स से दवाइयां खरीदने को मजबूर हैं।
स्वास्थ्य संस्थानों में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। दियोली खड्ड में मिली सरकारी दवाइयों को लेकर गगरेट के बीएमओ और सीएमओ ऊना से प्रतिक्रिया ली गई थी। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद दवाइयां गायब हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें