फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन ट्रैफिक प्लान से मिली जाम से मुक्ति : व्यापार मंडल

Tue, 29 Jul 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। मां चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन द्वारा बनाए गए ट्रैफिक प्लान को गगरेट के व्यापारियों ने बेहतरीन बताया है। व्यापारियों ने कि मां चिंतपूर्णी सबकी आराध्य है, मां का मेला महज नौ दिन है। इन नौ दिनों में पड़ोसी राज्य पंजाब से आने वाले पैदल श्रद्धालु गगरेट बाजार से होकर गुजरते हैं। उपायुक्त ऊना ने मेले के दौरान जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बेहतरीन ट्रैफिक प्लान बनाकर परिपक्वता एवं कुशल प्रशासनिक अधिकारी होने का परिचय दिया है। व्यापार मंडल गगरेट के प्रधान शुभम पुरी, उपप्रधान अरविंद चक्रवर्ती, राजीव कुमार, संजय शर्मा, अमित सूद, सागर चौहान, अशोक शर्मा, मुनीष पुरी, विपिन पराशर, गौरव शर्मा, बिट्टा शर्मा, ऋषभ भार्गव, उदय भानू ने कहा कि इस बार मेला में किसी भी प्रकार का कोई जाम बाजार में नहीं लगा। ग्राम पंचायत अंबोटा के उपप्रधान रमन ठाकुर, वार्ड पंच राजिंदर कुमार व वार्ड पंच मंजीत सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल प्रस्ताव डालकर 12 माह गगरेट का ट्रैफिक अंबोटा से भेजने की वकालत करे। अंबोटा में भव्य बस अड्डा बनाने के लिए भूमि भी उपलब्ध करवाई जाएगी और दौलतपुर से ऊना जाने वाला ट्रैफिक भी बाया कलोह बेली भेजने की वकालत की जाएगी ताकि व्यापारी परेशान न हों। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया का कहना है कि पूरे मेला क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। अभी तक कहीं भी जाम जैसी कोई स्थिति नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें