फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब किसानों की मेहनत की कमाई दबा रही सरकार: सत्ती

Tue, 29 Jul 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर गरीब किसानों के हक पर कुंडली मारने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन की गेहूं फसल के लिए सरकार ने किसानों से कृषि विभाग के माध्यम से बीज खरीदा था लेकिन हैरानी की बात है कि बीज लेने के बाद किसानों को उनकी मेहनत की कमाई का पैसा अब तक नहीं मिला है। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण आए दिन प्रदेशभर में घूम-घूमकर यह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार किसानों और आम जनता की हितैषी है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। अन्नदाता किसानों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है, और उनकी मेहनत की कमाई सरकार के पास अटकी पड़ी है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द किसानों को उनका भुगतान नहीं किया गया तो किसान संघर्ष का रास्ता अपनाने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों का बकाया भुगतान तुरंत प्रभाव से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें