फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सरकारी स्कूलों का बेहतरीन प्रदर्शन

Wed, 01 May 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में जमा दो के विद्यार्थियों का मुंह मिठा करवाते हुए स्टाफ
विज्ञापन
ऊना। जिला के सरकारी स्कूलों ने बारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। कई स्कूलों के बच्चों ने बेहतरीन अंक अर्जित कर स्कूल के साथ अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा किया। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में सभी संकायों का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मानविकी संकाय में वरुण कौंडल ने प्रथम स्थान अर्जित किया। दूसरा स्थान कुमारी मनु तीसरा स्थान कुमारी तनु ने अर्जित किया। मनु और तनु रणजीत सिंह की जुड़वां बेटियां है। वरुण कौंडल तीनों संकायों में संयुक्त से विद्यालय में 87.4 प्रतिशत अंक अर्जित करके प्रथम स्थान पर रहा। विज्ञान में खुशबू प्रथम रही। वाणिज्य में अतुल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वहीं, गगरेट क्षेत्र के जोह बह से छात्रा अर्पिता राणा ने विज्ञान संकाय में 490 अंक लेकर प्रदेश में टॉपर रहे विद्यार्थियों में चौथे स्थान पर रही। अर्पिता ने गगरेट के निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है। वहीं घनारी तहसील के दौलतपुर चौक स्कूल की छात्राओं ने एक बार फिर जमा दो की परीक्षा में अपना परचम लहराया। विज्ञान संकाय में शगुन राणा ने 481 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। कला संकाय में दृष्टी भारद्वाज ने 443 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य में कृतिका शर्मा ने 450 अंक लेकर बाजी मारी। इसी कड़ी में कंप्यूटर साइंस विषय में 20 बच्चों ने सौ में से सौ अंक लेकर कीर्तिमान स्थापित किया।


कोमल ने बढेड़ा राजपूतां स्कूल का नाम किया रोशन

बढेड़ा राजपूतां स्कूल की कोमल ने जमा दो की परीक्षा मे 500 में से 486 अंक से 97.20 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल और जिला ऊना का नाम रोशन किया। जमा दो में मेडिकल और नान मेडिकल दोनों संकाय रख कोमल ने कड़ी मेहनत की। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश भर में आठवें स्थान पर रही। मंगलवार को स्कूल में कोमल को स्कूल के प्रधानाचार्य सतनाम सिंह और स्कूल स्टाफ ने बधाई दी व मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन


घनारी पाठशाला का बारहवीं का परिणाम शानदार
वहीं, घनारी पाठशाला का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 94.60 प्रतिशत रहा। तीनों संकाय में लड़कियों का दबदबा दिख रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि रितिका जसवाल ने 91.6 फीसदी अंक प्राप्त करके विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान अर्जित किया है, जबकि कृतिका जरियाल ने 90.6 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय और 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ अंगद तृतीय और 90 फीसदी अंकों के साथ सायस्ता चतुर्थ स्थान पर रही। कॉमर्स संकाय में एक अध्यापक का पद रिक्त होने के बावजूद श्वेता भाटिया ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें