फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों में समक्ष तैयार की ईवीएम

विज्ञापन
अबं नगर पंचायत चुनाव के लिए को प्रत्याशियों के समक्ष ईवीएम को चैक करते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब चुनाव के लिए वीरवार को प्रत्याशियों के समक्ष ईवीएम तैयार की गईं। अंब नगर पंचायत चुनाव के लिए नौ वार्डों से 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वीरवार को चुनाव के लिए तैनात एआरओ, ऑब्जर्वर और प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। इस मौके पर एआरओ तहसीलदार अंब अभिषेक भास्कर, ऑब्जर्वर डॉ. मदन कुमार, मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से ईवीएम इंजीनियर मिनाज नूरी ने प्रत्याशियों के समक्ष ईवीएम तैयार करवाई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रत्याशियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे भी अवगत करवाया गया। गौरतलब है कि आगामी सात अप्रैल को अंब में नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से तीन अप्रैल को अंतिम चुनाव रिहर्सल के बाद पांच अप्रैल को क्षेत्र के नौ वार्डों में चुनाव ड्यूटी के लिए तीन दर्जन से अधिक कर्मचारियों को पोलिंग बूथ रवाना किया जाएगा। इलेक्शन कानूनगो अजय कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रक्रिया के लिए ईवीएम तैयार किए जाने की प्रक्रिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं, एआरओ अभिषेक भास्कर ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव में कोविड-19 से संबंधित एहतियात के बारे में भी सबको सचेत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें