फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के 111 नंबर कक्ष में हर समस्या का मौके पर होगा समाधान

Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद चिकित्सा अधीक्षक लोगों की समस्याओं का करेंगे हल, मरीजों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत अस्पताल के 111 नंबर कक्ष में अस्पताल प्रबंधन संबंधित कोई भी समस्या को लेकर व्यक्ति सीधे तौर पर शिकायत कर सकता है।
इस दौरान उक्त व्यक्ति की शिकायत का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों व अन्य स्टाफ सदस्यों को मरीजों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए रोजाना जिले भर से 600 से 700 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन समय-समय पर नई योजनाएं शुरू करता है। इसी कड़ी में अस्पताल से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर अब मरीज व उसके तीमारदार को परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर उक्त व्यक्ति सीधा अस्पताल के धरातल तल पर स्थित 111 नंबर कक्ष में अपनी शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि उक्त कक्ष में खुद चिकित्सा अधीक्षक मरीज व तीमारदार की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा। इसके अलावा प्रबंधन ने साफ किया है कि स्टाफ कर्मी हर मरीज के साथ अपना व्यवहार सही प्रकार से करेगा।
विज्ञापन


कोट्स
अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्यों व चिकित्सकों को मरीज के साथ सही प्रकार से व्यवहार करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अगर किसी भी मरीज व तीमारदार को अस्पताल में कोई भी परेशानी होती है, तो वह कक्ष संख्या 111 में सीधे तौर पर आकर अपनी समस्या बता सकता है। उस समस्या का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें