फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वृंदावन का कण-कण बोले श्री राधा-राधा...भजन पर हेमंत ने बांधा समां

Sun, 19 Apr 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रामलीला मैदान में युवा साईं सेवा समिति की तरफ से श्री साईं और श्याम संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान वृंदावन से आए गायक हेमंत बृजवासी ने जैसे ही मंच संभाला पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने वृंदावन का कण-कण बोले श्री राधा-राधा, खाटू वाले श्याम, बिहारी तेरी महिमा सबसे न्यारी, साईं राम, साधु संतों की टोली में साईं बाबा बैठे हैं, मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करियो जैसे भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आयोजन में उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध पीठ श्री डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता 1008 स्वामी हेमानंद महाराज ने उपस्थिति दर्ज कराई। भव्य फूलों से सजे दरबार में साईं बाबा और खाटू श्याम की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
स्थानीय कलाकार कुमार लवली, अक्षित और नमिश बस्सी ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। धार्मिक समागम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने युवा साईं समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना की जनता हमेशा से धार्मिक आयोजनों में अग्रणी रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की धर्मपत्नी अंजना ने युवा समिति को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, अनिल वशिष्ठ, अध्यक्ष जनक राज खजांची, वरुण पुरी, अशोक ठाकुर और गगन ओहरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें