फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएचसी थानाकलां में मिलेंगी ईएनटी विशेषज्ञ की सेवाएं

Wed, 16 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थानाकलां में एमडी (ईएनटी) विशेषज्ञ के पद पर डॉ. अजय जसवाल की नियुक्ति होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। डॉ. अजय जसवाल की नियुक्ति से अब कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले स्थानीय लोगों को इन बीमारियों के उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख करना पड़ता था लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय लोगों के धन और समय की बचत होगी। स्थानीय लोगों में चैन सिंह, मलूको देवी, सोनिया, जतिंद्र सहित अन्य ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने डॉ. अजय जसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें