फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सहकारी सभाओं के कंप्यूटरीकरण और पारदर्शिता पर दिया जोर

Thu, 29 Oct 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफेड) के तत्वावधान में अंब विकास खंड की सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सभाओं के कंप्यूटरीकरण, ऑनलाइन डाटा अपलोड करने, सिस्टम ऑडिट, ऋण वितरण के नियमों और बकाया ऋण की वसूली प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में ऊनकोफेड के उपाध्यक्ष रविंद्र जसवाल ने केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं को ऑनलाइन करने के लिए शुरू की गई परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंप्यूटरीकरण से सहकारी सभाओं का कामकाज ऑनलाइन हो रहा है। सभी सभाओं को निर्धारित समय अवधि में यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मुख्य वक्ता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना राजेश कौशल ने बताया कि सभाओं का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है और इसी आधार पर सिस्टम ऑडिट होगा। ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्रतिदिन क्लोजिंग करना भी अनिवार्य है। इससे कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और सदस्यों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। डिफॉल्टर ऋणधारकों से बकाया वसूली, सभाओं की जियो-टैगिंग और एमसीडी पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें