फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कचरा मुक्त शहर बनाने में जनभागीदारी पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। नगर निगम कार्यालय में वीरवार को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत शहरी विकास निदेशालय और हाईफीड के संयुक्त तत्वावधान में हुई। कार्यशाला में नगर निगम ऊना व आसपास की नगर पंचायतों के अधिकारी, सफाई निरीक्षक, स्कूल शिक्षक, व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूह शामिल हुए। शुभारंभ संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार और जिला समन्वयक मुनीश जस्सल ने किया। उन्होंने स्वच्छता को व्यापक जन आंदोलन के रूप में अपनाने और कचरा मुक्त शहर बनाने में जनभागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, कचरे का वर्गीकरण, स्रोत पर पृथक्करण, स्वच्छ सर्वेक्षण, प्रभावी रणनीतियां, सर्वोत्तम प्रथाएं और व्यवहार परिवर्तन के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के प्रमुख प्रावधानों पर जानकारी दी गई। हाईफीड के विशेषज्ञ ज्ञान प्रकाश मिश्रा, प्रकाश दत्त भाटिया, अनिल और सुभाष शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें