फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एंटी चिट्टा वॉकथॉन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

Tue, 25 Aug 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। जिला ऊना में सात सितंबर को आयोजित होने वाले एंटी चिट्टा वॉकथॉन को सफल बनाने तथा नशे के विरुद्ध जनभागीदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल बंगाणा के विभिन्न सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता तथा वॉकथॉन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है, जिसका प्रभाव युवाओं और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ रहा है। नशे के खिलाफ लड़ाई को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों, युवाओं, अभिभावकों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा एंटी चिट्टा वॉकथॉन में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें