फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूलों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tue, 25 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला उपनिदेशक स्कूल शिक्षा माध्यमिक अनिल कुमार तक्खी ने सोमवार को टीम के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना-एक, दो और केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला ऊना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षण अधिगम कार्य का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से विषय संबंधी प्रश्न पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण टीम में जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर पुष्पा रानी, जिला नोडल अधिकारी आईटी नरेश कुमार, एडीपीओ जगजीत सिंह मौजूद रहे। टीम ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अध्यापकों के हाजिरी रजिस्टर, यौन उत्पीड़न संबंधी रजिस्टर, करियर काउंसलिंग रजिस्टर, स्काउट एंड गाइड सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें