फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एमएसएमई दिवस पर उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर

Sun, 28 Jun 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
टाहलीवाल में एमएसएमई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उद्योग विभाग के अ​धिकारी व उद्योगपति। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एचबीआईए) की ओर से एमएसएमई दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम करवाया गया। इसमें जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) ऊना के प्रबंधक अखिल शर्मा मुख्य अतिथि रहे।

इस दौरान जिला उद्योग केंद्र ऊना के प्रबंधक अखिल शर्मा ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह क्षेत्र रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार कर रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि संस्था उद्योगों के विकास, नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नगिंदर सिंह, महासचिव रोहित वर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, समन्वयक संत प्रकाश शर्मा, सलाहकार आरसी तनेजा सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति और उद्यमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एमएसएमई क्षेत्र को और मजबूत बनाने तथा औद्योगिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें