फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के विचारों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मंजू

Mon, 28 Sep 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को गगरेट में नगर पंचायत की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्किंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जसवाल सहित अन्य लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और देश के लिए दिए बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन

मंजू जसवाल ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा है। केवल जयंती पर उन्हें याद करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को समझकर जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया, वह युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का संदेश देती है।
उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा, समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें