फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टेंपो में टक्कर, 11 श्रद्धालु घायल

Thu, 11 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टैंपों। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के टकारला में कार और टेंपो की भिड़ंत में 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को 108 रोगी वाहन धुसाड़ा की मदद से अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मां नयना देवी से मां चिंतपूर्णी माथा टेकने टेंपो में सवार होकर जा रहे चंडीगढ़ के श्रद्धालु जब टकारला पहुंचे तो अचानक एक कार के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इससे टेंपो में सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों की पहचान चंडीगढ़ निवासी राधा (30), रिंकू (30), सानिया (7), विशाल (11), सिमरन (11), सन्नी (14), सोहित (12), सुजाता (22), सोनिया (12), रवि (42) और हीना (7) वर्षीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु चंडीगढ़ से मां नयना देवी माथा टेकने के उपरांत मां चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे थे। घायलों को 108 रोगी वाहन धुसाड़ा के कर्मियों ईएमटी ज्योति और पायलट अजय की मदद से अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें