फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बडूही बाजार में टहनी गिरने से धमाके से टूटे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार बोले, सफेदे के बड़े पेड़ों के पास से गुजर रही बिजली की मेन लाइन
विज्ञापन

कभी भी हो सकता है हादसा, समस्या के समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। बडूही बाजार में ज्योति डेंटल क्लिनिक के पास वीरवार को अचानक एक सफेदे के पेड़ की सूखी टहनी टूटकर नीचे गुजर रहे बिजली के तारों पर गिर गई। टहनी गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और बिजली के तार टूट गए। दिन के समय हुए हादसे में कोई व्यक्ति तार के चपेट में नहीं आया। घटना स्थल के पास ज्योति डेंटल क्लिनिक, एक मिठाई की दुकान, कबाड़ी की दुकान और एक किराना स्टोर भी है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।
मनियारी के दुकान मालिक केवल कृष्ण ने बताया कि जैसे ही टहनी तार पर गिरी, बिजली के तार आपस में टकराए और जोरदार धमाका हुआ। सभी वहां से दौड़ गए। यहां पर चंद सेकेंड पहले बच्चे खेल रहे थे। डॉ. नरेश ने बताया कि सफेदे के पेड़ काफी ऊंचे और खतरनाक हो चुके हैं। इन्हीं पेड़ों के पास से बिजली की मेन लाइन भी गुजरती है। आए दिन टहनियां गिरती रहती हैं, जिससे खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि जो भी सफेदे के पेड़ मुख्य मार्गों और बिजली लाइनों के पास हैं, उनकी सूखी टहनियां जल्द काटी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ई. दर्शन लाल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। संबंधित उपमंडल के अधिकारियों से मौका देखने और समस्या के समाधान को लेकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें