फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उर्मिला देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी लमलेहड़ा जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने पति के साथ बाइक पर अपनी ननद के घर अजोली मोड़ से लौट रही थी। दोपहर करीब एक बजे आईओसीएल मैहतपुर के पास पहुंचे। इस दौरान मैहतपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एकाएक कट मारा। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा बाइक से टकराया और वे नीचे गिर गए। हादसे में उसी बाजू व टांग में चोटें आईं। इस दौरान ट्रक चालक बिना रुके वहां से निकल गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि ट्रक की पहचान कर आरोपी चालक को जल्द काबू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें