फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्युत बोर्ड का आग्रह, गर्मियों में 26 डिग्री पर रखें एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपयोग नहीं होने पर बंद रखें विद्युत उपकरण : उदित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा। विद्युत उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के सहायक अभियंता इंजीनियर उदित सिंह ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपयोग न होने पर अपने विद्युत उपकरणों को बंद रखें। एसी का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रखें। अगर थोड़ी एहतियात बरती जाए तो बिजली का बिल भी कम आएगा और साथ में एसी भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन

कहा कि गर्मियों के सीजन में जब एसी का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच चलता है तो उसको बनाए रखने में एसी पूरा दिन चला रहता है। इससे बिजली की ज्यादा खपत होती है। वहीं, बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। इससे एसी के जलने का भी खतरा बना रहता है। कहा कि कोई भी व्यक्ति गर्मियों के सीजन में 26 डिग्री सेल्सियस में अच्छा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। विद्युत उपयोग न होने के दौरान विद्युत उपकरणों को बंद रखें। यदि एसी को 26 डिग्री सेल्सियस तक चलाएंगे तो इससे उपभोक्ताओं को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें