फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली विस को विद्युत मंडल की सौगात, अधिसूचना जारी

Thu, 01 Aug 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के नाम एक के बाद एक सौगात जुड़ रही है। विभिन्न विभागों के मंडल कार्यालय मिलने के बाद अब यहां विद्युत बोर्ड का मंडल भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में शिमला निदेशालय से विद्युत बोर्ड की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बाकायदा प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस जानकारी को साझा किया है। साथ ही क्षेत्रवासियों को विद्युत मंडल मिलने की बधाई दी है। इससे पूर्व विद्वुत उपमंडल हरोली गगरेट मंडल के साथ सम्मिलित रहा है। बिजली संबंधित कार्यों के लिए उपभोक्ताओं को गगरेट स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय का रुख करना पड़ता था। हरोली विधानसभा क्षेत्र को इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े विभागों के मंडल कार्यालयों की सौगात दे चुके हैं। अब विद्युत बोर्ड के नया मंडल कार्यालय होने का तोहफा विधानसभा के लोगों को मिलेगा। इसके अलावा गगरेट डिविजन में अब विद्युत उपमंडल गगरेट, दौलतपुर चौक व मुबारिकपुर तो अंब विद्युत मंडल में सब डिविजन अंब, नैहरियां, चौकीमन्यार व भरवाईं विद्युत उपमंडल शामिल रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें