मांगों को लेकर ऊना में बिजली बोर्ड कर्मियों की पंचायत।
- फोटो : संवाद
बिजली बोर्ड़ कर्मचारियों, इंजीनियरों और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को ऊना में जिला स्तरीय बिजली पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें ऊना जिले के सैकड़ों बिजली बोर्ड कर्मचारियों, अभियंताओं, पेंशनरों व बिजली उपभोक्ताओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारी, अभियंता व पेंशनर्स मांगों से 6 फरवरी से आंदोलनरत हैं। 11 फरवरी को हमीरपुर में इसी तरह की बिजली पंचायत का आयोजन किया गया था। ऊना में हुई बिजली पंचायत में संयुक्त मोर्चा के ई. एमएल वशिष्ठ, चंद्र सिंह मंडयाल, ई. केडी शर्मा, कुलदीप खरवाड़ा, कामेश्वर दत्त शर्मा, अजय पराशर, ई. दीपक चौहान, अश्वनी शर्मा और हीरा लाल वर्मा, शांतिस्वरूप शर्मा, जगमेल ठाकुर, पवन मोहल, मुनीश शर्मा, पंकज शर्मा, शाम लाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कमेटी के नेताओं की ओर से कर्मचारी नेता नीतीश कुमार की बर्खास्तगी का विरोध किया और इसे महज बिजली बोर्ड प्रबंधन द्वारा पदों को समाप्त करने और बोर्ड में पुरानी पेंशन के पक्ष में आवाज उठाने पर बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। पंचायत के बाद रैली निकाली गई और जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। यदि उठाई गई मांगो का समय रहते निवारण नहीं किया अगली जिला पंचायत चम्बा में 3 मार्च,2025 को होगी। कमेटी के सह संयोजक ने कहा कि सरकार और प्रबंधन को जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे आना चाहिए और बिजली बोर्ड़ कर्मचारी, अभियंता व पेंशनर्स की जेएसी की ओर से उठाए गए मुद्दों पर तुरंत बातचीत करनी चाहिए ताकि उनके बीच व्याप्त गतिरोध को तोड़ा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आक्रोश को देखते हुए प्रबंधन इन मुद्दों पर वार्ता व समाधान नहीं करता है तो जेएसी एक बड़ी कार्रवाई करने को मजबूर होगी, जिसके लिए प्रबंधन को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।