गगरेट (ऊना)। लेक्चरर संघ के प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि संघ की ऊना जिला कार्यकारिणी के चुनाव 10 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में प्रस्तावित थे। अब चुनाव स्थगित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय प्रेस एवं संगठन सचिव राजन शर्मा ने प्रेस बयान में बताया कि देश की वर्तमान स्थिति में देश हित और सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रवक्ता संघ ने निर्णय लिया कि 10 मई को जिन जिलों में चुनाव होने हैं, उन्हें अगली अधिसूचना तक स्थगित किया जा रहा है। इसी तरह से राज्य के चुनाव भी अगली अधिसूचना तक स्थगित किए जा रहे हैं। लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान लोकेंद्र सिंह नेगी और प्रांतीय प्रेस एवं संगठन सचिव राजन शर्मा ने बताया कि अब यह चुनाव कब कराए जाने हैं, इस बारे में बाद में प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। संवाद