बंगाणा (ऊना)। पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उपमंडल अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी सोनू गोयल ने बताया कि पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव 27 जुलाई को सुबह 11 बजे विकास खंड बंगाणा कार्यालय में होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे तथा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम एवं निर्धारित नियमों के तहत संपन्न होगी। एसडीएम ने सभी निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।