फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थम गया चुनावी शोर, इस दिन 86 पंचायतों में डाले जाएंगे वोट

Mon, 25 May 2026 11:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में पोलिंग पार्टियों का प्र​​​शिक्षण देते अ​धिकारी। स्त्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। अब 26 मई को पांच उपमंडलों की कुल 86 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास खंड अंब की 19, बंगाणा की 19, गगरेट की 14, ऊना की 18 और हरोली की 16 ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिसमें 28 मई को दूसरा और 30 मई को तीसरा चरण आयोजित होगा।
मतदान सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। पंचायत प्रतिनिधियों के परिणाम मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को होगी।
विज्ञापन

उपमंडल अंब के तहत घंघरेट, गिंडपुर मलौन, खरोह, डूहल बटवाला, लोहारा लोअर, प्रंब, धंधड़ी, सूरी, सिद्ध चलेहड़, कटौहड़ खुर्द, स्तोथर, चौआर, रपोह मिसरां, अंदौरा लोअर, मैड़ी खास, लोहारां अप्पर, धुसाड़ा, लडोली और नैहरी नौरंगा पंचायतों में मतदान होगा।
बंगाणा विकास खंड के अंतर्गत अंबेहड़ा धरीज, कठोह, चौकी खास, जसाना, जोल, टीहरा, टांडा, तनोह, धतोल, पल्लियां, बडूही, मंदली, डोहक, लठियाणी, हटली केसरू, डोहगी, पिपलू और सुकड़ियाल पंचायतें शामिल हैं।
गगरेट उपमंडल के तहत कैलाश नगर, गुगलैहड़, ववेहड़, जोह, अभयपुर, जाडला कोयड़ी, दियोली, ओयल, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, कलोह, भंजाल अप्पर, नंगल जरियाला, भंजाल लोअर और गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा।
उपमंडल ऊना में देहलां अप्पर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अप्पर, बसाल लोअर, ठाकुरद्वारा, बरनोह, डंगेहड़ा, फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, बरसाला, जनकौर और लम्लेहड़ा पंचायतों में मतदान होगा।
वहीं हरोली उपमंडल की पंजावर, पंडोगा, ईसपुर, सलोह, बढ़ेड़ा, कांगड़, समनाल, कर्मपुर, कुंगड़त ललड़ी, बाथू, गोंदपुर बुल्लां, हीरांनगर, हीरां, पुबोवाल और बीटन पंचायतों में भी मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें