फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चुनावी बैठक स्थगित

Fri, 03 Jul 2026 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। पंचायत समिति अंब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर दो जुलाई को बुलाई गई दूसरी बैठक स्थगित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार इस दिन किसी निजी काम के कारण चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम अंब पारस अग्रवाल के छुट्टी पर होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। अब प्रशासन द्वारा बैठक को संपन्न करवाने के लिए अगली तारीख जल्द ही निश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 23 जून को पहली आधिकारिक बैठक आयोजित की गई थी लेकिन आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। इसी कड़ी में दो जुलाई को सुबह 11 बजे विकास खंड अधिकारी कार्यालय अंब के पंचायत समिति सभागार में यह निर्णायक बैठक होनी तय हुई थी और प्रशासन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को इसमें उपस्थित रहने का नोटिस भी जारी किया था। हालांकि अब सदस्यों को नई तारीख का इंतजार करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें