फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मतदान केंद्रों के आसपास बिखरी चुनावी प्रचार सामग्री, प्रशासन बेखबर

Mon, 03 Jun 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
घनारी स्कूल के समीप फली गंदगी।संवाद
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। शनिवार को गगरेट क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव तथा लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई और चुनाव महाकुंभ के लिए लोगों ने मतदान के रूप में अपना सहयोग दिया। इस दौरान मतदान केंद्रों के आसपास विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपने पर्ची केंद्र स्थापित किए गए। कई जगहों पर राजनीतिक दलों ने अपनी प्रचार सामग्री पोस्टर, झंडे भी लगाए। मतदाताओं को गर्मी से राहत देने के लिए पानी की छबील तथा कार्यकर्ताओं के लिए लंगर-पानी की भी व्यवस्था की गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद केंद्रों के आसपास बड़ी मात्रा में कचरा बिखरा हुआ पाया गया। राजनीतिक प्रचार सामग्री से जुड़ा कचरा, बैनर, पोस्टर, खाने के बाद फेंकी गई डिस्पोजेवल थालियां बिखरी पड़ी हैं, किंतु चुनाव के बाद न ग्राम पंचायतें और न ही प्रशासन स्वच्छता को लेकर संजीदा है। इस बारे में स्थानीय निवासियों में मनोज कुमार, रमेश कुमार, राम सिंह, सुंदर कुमार सिंह, जसवंत सिंह ने जिलाधीश से मांग की है कि मतदान केंद्रों के आसपास बिखरी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें