ऊना। जिला मुख्यालय के समीप टक्का रोड पर स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंह में रविवार को शहीदी समागम बाबा सरबजोत सिंह बेदी, संत बाबा प्रितपाल सिंह और संगत द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर रविवार सुबह श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ किया गया। गुरमत समागम में भाई परमप्रीत सिंह खालसा, बाबा दलबीर सिंह बडभागी, बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, बेअंत सिंह, गोपाल सिंह बालीवाल, भूपेंद्र सिंह, अमर सिंह और अन्य रागी जत्थों ने कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। इस मौके पर शहीदों के इतिहास के बारे में बताया गया। इस अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया और रोगियों को निशुल्क दवाएं दी गईं। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह व बाबा बचन दास बोरी वाले क्लब गलुआ, मणिमहेश सेवा सोसायटी और अन्य कई संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए। इस अवसर पर संत बाबा बाल जी, संत मंगला नंद जी, बाबा अजीत सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, संत बाबा गुरचरण सिंह, संत चरणजीत सिंह,बाबा सुरिंदर सिंह, गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, जोग्मान सिंह, अजैब सिंह, परमजीत सिंह, सुखवंत सिंह, हरदीप सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।