फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुजुर्गों को विधिक अधिकारों को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर दी कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को कल्याण भवन ऊना में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना अनीता शर्मा ने की। शिविर में 30 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अनीता शर्मा ने उपस्थित बुजुर्गों को उनके विधिक अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा समाज में उनकी सक्रिय भूमिका के महत्व की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें