पाठशाला को असुरक्षित घोषित करने की संस्तुति की
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। उप शिक्षा निदेशक उच्च अनिल कुमार तक्खी ने टीम सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मवा कहोलां का दौरा किया। उन्होंने जर्जर दो कमरों व बरामदे का निरीक्षण कर भवन को असुरक्षित घोषित करने की संस्तुति की। टीम में नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, अधीक्षक वरुण पाठक व दिनेश रतन, एसडीओ संजीव कुमार, जेई रफीक मोहम्मद, पटवारी वरिंदर कुमार व एसएमसी प्रधान बबीता रानी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील, पुस्तकालय व प्रयोगशालाओं का भी जायजा लिया गया तथा छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। कार्यकारी प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार व स्टाफ ने विभागीय टीम को जानकारी दी। निरीक्षण उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति व स्टाफ ने भवन की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग रखी।