फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सैर कर रहे बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर क्षेत्र के रायपुर सहोड़ा में बुधवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा में बुधवार सुबह सैर कर रहे बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सज्जन सिंह निवासी रायपुर सहोड़ा जिला ऊना के तौर पर हुई। मैहतपुर पुलिस ने आरोपी स्कूटी सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुमारी श्रुती निवासी रायपुर सहोड़ा जिला ऊना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बुधवार सुबह घर से अपने चाचा सज्जन सिंह के घर की तरफ आ रही थी। सुबह करीब 05:40 बजे जब वह अपने चाचा के घर के पास पहुंची तो वह सैर करते हुए रेलवे फाटक रायपुर सहोड़ा की तरफ अपनी बाईं तरफ में चलते हुए आ रहे थे। उसी समय एक स्कूटी चालक ने अपनी स्कूटी को तेज रफ्तारी से चलाते हुए सज्जन सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके चाचा व स्कूटी चालक सड़क पर गिर गए। स्कूटी चालक ने निजी गाड़ी का इंतजाम कर घायल सज्जन सिंह को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया लेकिन अस्पताल में उसके चाचा सज्जन सिंह की मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसा स्कूटी चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें