फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 11 Mar 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नकड़ोह में निजी बस की चपेट में आने से 90 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सरण दास पुत्र सुंदर दास के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग गांव की संपर्क सड़क पर पैदल चल रहे थे और वहां से गुजर रही एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक सहायता देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह देकर अंब भेज दिया। दर्दनाक बात यह रही कि जब परिजन सीटी स्कैन करवाकर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें