फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धोखाधड़ी से किराये पर लीं आठ गाड़ियां और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के 15 दिन बाद पुलिस ने मामले को सुलझाने में पाई सफलता
विज्ञापन






प्रतिमाह 10,000 देने का वादा कर किराये पर ली थीं गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी





भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने धोखाधड़ी से किराये पर लीं गाड़ियों के मामले को सुलझा लिया है। आठ गाड़ियां और बाइक बरामद की हैं। यह गाड़ियां और बाइक पंजाब और अन्य राज्यों से बरामद की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक मार्च को सुरेंद्र कुमार और अन्य की शिकायत पर आरोपी रत्नेश्वर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रत्नेश्वर सिंह ने गाड़ियां किस्त के साथ प्रतिमाह 10,000 देने का वादा कर किराये पर ली थीं, लेकिन उसने न तो किस्त भरी और न ही गाड़ियां वापस कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने पंजाब व अन्य राज्यों में छापे मारकर लगभग 15 दिन के समय में आठ गाड़ियां और बाइक बरामद कर लीं। एसएचओ चिंतपूर्णी जयराम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कुछ और भी लोग शिकायत लेकर थाना पहुंचे हैं। पहले के मामले में सभी गाड़ियां और बाइक पुलिस ने बरामद कर ली हैं। अब यह गाड़ियां और बाइक कोर्ट से रिलीज होंगी और मालिकों को वापस मिलेंगी। इस मामले को इतने कम समय में सुलझाने में स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी जयराम शर्मा और एएसआई महेंद्र सोनी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें