फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र में शिक्षा होगा केंद्रीय मुद्दा : चैतन्य

Thu, 01 Feb 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मेधावियों को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोह में बुधवार को वार्षिक समारोह हुआ। इसमें गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य कमल पठानिया ने विधायक चैतन्य शर्मा को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्राचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उपलब्धियों से अवगत करवाया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबको मोहित कर लिया। विधायक ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले आकृति ठाकुर, अंजली शर्मा, चेतना, कृतिका, नंदिनी, रूहानी, शिवानी, वंशिका, अर्पित, गौरव, नरेश, निहाल सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि इस बजट सत्र में उनकी प्राथमिकता शिक्षा ही रहेगी। गगरेट के स्कूलों में चल रहीं कई खामियों को बजट सत्र में उठाकर उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने स्कूल में एक शेड और स्टेज बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें