फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश की बौछार खिले किसानों के चेहरे, शीतलहर से भी मिली निजात

Thu, 01 Feb 2024 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में बारिश के बीच छाता लेकर गंतव्य की ओर जातीं युवतियां। -संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में करीब ढाई महीने के बाद हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गेहूं, आलू और हरी सब्जियों की फसल के लिए लंबे समय से बारिश का इंतजार हो रहा था, जो मंगलवार देर रात को खत्म हुआ। हालांकि बारिश से फसलों को कितना लाभ मिल पाता है, इसका आने वाले दिनों में पता चलेगा। मगर फसल की रुकी वृद्धि में निश्चित तौर पर तेजी आएगी।
विज्ञापन

जिला ऊना में मंगलवार देररात से लेकर बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बुधवार शाम तक जिला ऊना में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसमें 2.0 मिलीमीटर सुबह आठ बजे तक और उसके बाद दिन में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, वीरवार को भी बारिश की पूरी संभावना है।
बारिश के बाद जहां न्यूनतम तापमान में उछाल आया है तो अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिला ऊना का बुधवार को अधिकतर तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद जिले में पड़ रही शुष्क ठंड के प्रकोप से भी थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से ज्यादा ठंड का अहसास नहीं हुआ। रुक-रुककर बारिश होने से लोग भी छाता लेकर घरों से निकले।
विज्ञापन


गैर सिंचित इलाकों में फसलें प्रभावित
जिला में गेहूं की फसल का 60 प्रतिशत हिस्सा गैर-सिंचित इलाकों में तैयार होती है। बीते ढाई माह से बारिश न होना फसल को बुरी तरह प्रभावित कर चुका है। हालांकि अब बारिश का दौर शुरु हुआ है, लेकिन नवंबर माह में बिजाई होने बाद सिंचाई नहीं मिलने से फसल की वृद्धि रुक गई। ऐसे में अब बेशक फसल सिंचित हो रही, लेकिन गेहूं की पैदावार का कम होना तय है। उधर, कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ. कुलभूषण धीमान का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। गैर-सिंचित इलाकों में जमीन की नमी लौटने के बाद किसान खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कर पाएंगे। उम्मीद है कि यह फसल अच्छी पैदावार के लिहाज से तैयार हो पाएगी। किसान मदद के लिए कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



जिले में वीरवार को भी बारिश जारी रहने के अनुमान है। हालांकि आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप घटेगा। धुंध और कोहरे की मार भी खत्म होगी।
-विनोद शर्मा, मौसम समन्वयक, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें