फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरलू स्कूल में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वछता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। अरलू स्कूल में एनएसएस इकाई ने विश्व कुष्ठ निवारण पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन देव ने स्वच्छता की महत्वता पर जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वच्छता न केवल हमारे घर और सड़क के लिए जरूरी है बल्कि यह देश और राष्ट्र की आवश्यकता होती है। इससे न केवल हमारा घर आंगन ही स्वच्छ रहेगा बल्कि पूरा देश भी स्वच्छ होगा। उन्होंने बताया कि सफाई एकमात्र सफाई कर्मचारियों की जिम्मेवारी नहीं है। बल्कि इसमें सभी नागरिकों की भूमिका जरूरी है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी पवन और सह कार्यक्रम अधिकारी नीलम के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने अरलू स्कूल से लेकर बाजार तक जागरूकता रैली निकाली।
शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर और रास्ते में पड़े प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। उन्होंने स्वयंसेवियों को इस संदेश को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, बिहारी लाल कौशल, प्यार चंद, शशिपाल, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पवना, विजय कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें