फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में दूसरा निष्ठा प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
शिक्षा खण्ड गगरेट में निष्ठा प्रशिक्षण द्वितीय शिविर के शुभारंभ पर शिक्षक । - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट-1 में दूसरे बैच का शिक्षक प्रशिक्षण शिविर रविवार को शुरू हुआ। बीआरसीसी रवि ठाकुर ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में खंड गगरेट-1 के 119 शिक्षक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

तीन बैचों में होने वाले प्रशिक्षण के दूसरे बैच में प्राथमिक शिक्षक, स्नातक अध्यापक और भाषा अध्यापक प्रथम बैच की तरह ही समेकित रूप से हिस्सा लेंगे। रिसोर्स पर्सन के रूप में सुमित भारद्वाज, राहुल लट्ठ, सुखविंदर सिंह, राजन शर्मा, उमा शर्मा और प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर शिक्षा से संबंधित मॉड्यूल्स पर चर्चा करेंगे। प्रशिक्षण में स्कूल बेस्ड असेसमेंट, शिक्षा के प्रतिफल, कला शिक्षा, भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा, पाठ्यक्रम, आईसीटी और पाठशाला प्रबंधन जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी और प्रधानाचार्य डाइट ऊना देवेंद्र चौहान, खंड परियोजना अधिकारी दीपक डडवाल, बीआरसीसी रवि ठाकुर और राजकुमार ने प्रतिभागियों को निष्ठा प्रशिक्षण की मूल भावना से अवगत करवाया। पाठशालाओं में शिक्षा के प्रतिफलों पर आधारित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पाठशालाओं में हो रही गुड प्रैक्टिसेज पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें