फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और शिक्षकों के हित कुचल रहे शिक्षा सचिव : राकेश

Fri, 09 May 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के अधिकारी विशेषकर शिक्षा सचिव व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर प्राथमिक शिक्षा एवं शिक्षकों के हितों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 1984 से चली आ रही व्यवस्था से छेड़छाड़ कर एक स्कूल निदेशालय का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बात प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा ने वीरवार को सर्किट हाउट ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहा कि एक ओर व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए बड़े डिवीजन को छोटी इकाइयां बनाकर नए विकास खंड बनाए जा रहे। नई तहसीलें खोली जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर दो को जोड़कर एक निदेशालय बनाया जा रहा।
उन्होंने कहा कि लगभग 25 वर्ष की सेवा के बाद एक अध्यापक मुख्य शिक्षक, केंद्र मुख्य शिक्षक बनता है। बहुत से कम अध्यापक बीईईओ के पद पर प्रमोट होते हैं। बीईईओ पद पर बैठे अधिकारी पूरे शिक्षा खंड का वित्तीय प्रबंधन देखते हैं। उनकी शक्तियों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है, जो हमें स्वीकार नहीं है। वहीं, प्राथमिक बच्चों की खेलें जो 25 साल से चल रही थीं, उनको बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है, उन खेलों को दोबारा शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों ने चौड़ा मैदान शिमला में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण धरना दिया। कोई यातायात बाधित नहीं किया। सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इस पर भी सरकार ने तानाशाही रवैया अपना कर आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया। इन निलंबित शिक्षकों को बहाल किया जाए।
इसके अलावा शीघ्र नर्सरी अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि यदि हमारी उपरोक्त मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में शिमला में एक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें