फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षा विभाग की टीम ने जांचा बुधान स्कूल का रिकॉर्ड

Sat, 22 Aug 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान में स्कूल शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) ऊना की टीम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहलां के प्रधानाचार्य (डाइट) जसवंत सिंह की अगुवाई में शनिवार को वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान टीम ने विद्यालय का पूरा रिकॉर्ड भी जांचा, जिसे सही एवं अपडेटेड पाया। टीम के सदस्यों ने प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल की भी जांच की। निरीक्षण में विद्यालय की सभी कक्षाएं, प्रांगण, प्रयोगशालाएं और शौचालय साफ-सुथरे एवं व्यवस्थित पाए गए। विद्यालय के सभी अध्यापक निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करते हुए फॉर्मल ड्रेस में उपस्थित रहे, जबकि विद्यार्थी भी पूर्ण ड्रेस कोड में नजर आए। निरीक्षण टीम ने विद्यालय प्रशासन द्वारा स्वच्छता एवं हरित विद्यालय के क्षेत्र में किए प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने कहा कि विद्यालय स्वच्छता, अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जिले के अन्य विद्यालयों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें