फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2026 के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Fri, 11 Sep 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2026 के लिए शिक्षा विभाग ने उपमंडल स्तर पर आयोजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रत्येक उपमंडल स्तर पर 18 और 19 सितंबर को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 26 सितंबर तक उपमंडल स्तर की उत्कृष्ट एंट्री का मूल्यांकन करके जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए भेजा जाएगा। 16 और 17 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना एक में जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन होगा। जिला स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों की एंट्री 20 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए प्रेषित की जाएगी। उपमंडल अंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरूडू में 18 और 19 को उपमंडल स्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन होगा जबकि बंगाणा में इसी तारीख को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला, गगरेट उपमंडल के रावमापा घनारी, हरोली उपमंडल के रावमापा पंडोगा और सदर ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां में उपमंडल स्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा विभाग एलिमेंट्री ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने उपमंडल स्तर के चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के आयोजन के संदर्भ में स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए हैं और 120 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से प्रतिदिन डाइट मनी कार्यक्रम के आयोजन के लिए खर्च होगी। संबंधित स्कूल के प्राचार्य इस आयोजन के संगठन सचिव के रूप में नियुक्त होंगे और तमाम तरह की गतिविधियों के ऊपर निगरानी रखेंगे। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है और रोस्टर के हिसाब से शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें