फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हीरानगर में गिरा डंगा, मलबा गिरने से आवाजाही बाधित

Tue, 02 Sep 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली के हीरानगर गांव में सड़क किनारे बनाया डंगा मूसलाधार बारिश के बाद भरभरा कर गिर गया। इससे गांव के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। इस बारे अशोक कुमार निवासी गांव हीरानगर तहसील दुलैहड़ जिला ऊना ने बताया कि बीते दिनों हुई भारी वर्षा के कारण सड़क के किनारे स्थित डंगा/दीवार में गहरी दरारें पड़ गई। इसकी दूसरी उन्होंने प्रशासन को दी थी, दुर्भाग्य से सोमवार दिन के समय डंगा अचानक गिर गया जिससे आसपास के क्षेत्र को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ। वर्तमान में स्थिति अत्यंत गंभीर है क्योंकि सड़क बंद होने से ग्रामवासियों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि मलबे को हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें