फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश से किसान खेतों में खाद के छिड़काव में जुटे

विज्ञापन
बडूही क्षेत्र में बारिश होने के बाद खेंतों में खाद का ​ छिडकाव करते हुए किसान।संवाद
विज्ञापन
कृषि विभाग का दावा, खेतों में पर्याप्त नमी, फसल की पैदावार के लिए उपयुक्त समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मौसम साफ होने पर शुक्रवार को जिले के किसानों ने गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव शुरू कर दिया है। बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ी है, जिससे फसल की पैदावार बेहतर होगी। कृषि विभाग ऊना ने भी किसानों को बारिश के बाद खाद छिड़काव करने की सलाह दी है। जिले में 35,000 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई होती है, जिसमें 60% क्षेत्र गैर-सिंचित और 40% सिंचित है। लंबे समय तक बारिश न होने से फसल पीली पड़ने लगी थी, लेकिन हालिया बारिश से खेतों में नमी लौट आई है और किसान खेतीबाड़ी में जुट गए हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने कहा कि खाद का छिड़काव फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए जरूरी है। हरोली, ऊना, अंब और गगरेट क्षेत्रों के सिंचित इलाकों में भी यह बारिश फसलों और सब्जियों के लिए लाभकारी साबित हुई है। लंबे समय बाद हुई यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी मानी जा रही है।

बडूही क्षेत्र में बारिश होने के बाद खेंतों में खाद का  छिडकाव करते हुए किसान।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें