फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अदालत के आदेश पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली पुलिस थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक महिला को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने माननीय अदालत से न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके निर्देशों के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकायत में महिला ने बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी शादी हरोली क्षेत्र के एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद, उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जाने लगा और प्रताड़ना की गई। आरोप है कि दहेज न देने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और वह अपने मायके रहने को मजबूर हुई। महिला का यह भी आरोप है कि उसके ससुराल वाले राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। इसके बाद महिला ने सीधे अदालत का रुख किया, जिसने पुलिस को उनके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि अदालत के आदेशों के अनुसार यह मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस मामले की हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें